पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू
19-Dec-2020 02:09 PM
PATNA : बाइक के लिए मनचाहा नंबर लेना अब सस्ता हो गया है. अब फैंसी और मनपसंद नंबर लगाने का शौक रखने वालों को जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी.
इसके लिए परिवहन विभाग ने मनपंसद नंबर के आधार शुल्क में भारी कमी की है. महज पांच हजार में आपको मनचाहा नंबर के लिए दावा किया जा सकता है. इस बारे में जानकारी देते हुए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब दोपहिया वाहनों में 0101, 0100, 0012, 1234 जैसे मनपसंद नंबर के लिए आधार शुल्क 20 हजार रुपया कम लगेगा. पहले मनचाहा नंबर के लिए 35 हजार रुपये देने पड़ते थे पर अब इसे घटा कर 15 हजार रुपये कर दिया गया है.
वहीं 0121, 0123, 0151 आदि मनपसंद नंबर के लिए पहले 16 हजार रुपये देने पड़ते थे जिसे घटा कर अब 10 हजार रुपये कर दिया गया है. बता दें कि कई लोग अपनी जन्मतिथि, शादी की सालगिरह, ज्योतिष, न्यूमरोलॉजी, ऑड नंबर सहित कई तरिके के मनचाहे नंबर लेना चाहते हैं और अब इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लिंक दी गई है, यहां जाकर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. अगर एक जिले में पसंद का नंबर नहीं है, तो दूसरे जिले में भी मनचाहे नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. कोई एक नंबर के लिए दो दावेदार यदि आवेदन करते हैं तो उस हालत में बोली लगेगी.