ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / bihar / बिहार सरकार 25 लाख प्रवासी मजदूरों से लेगी फीडबैक, जो यहां करना चाहेंगे...

बिहार सरकार 25 लाख प्रवासी मजदूरों से लेगी फीडबैक, जो यहां करना चाहेंगे काम उनको मिलेगा रोजगार

26-Dec-2020 09:33 AM

PATNA: लॉकडाउन के दौरान कई राज्यों से जब प्रवासी मजदूर बिहार आए तो सरकार को भी पता चला है कि इतने लोग प्रवासी मजदूर हैं. इससे पहले सरकार के पास कोई डाटा नहीं था. अब इस डाटा के माध्यम से सरकार मजदूरों से फीडबैक लेने जा रही है.  

दिया जाएगा रोजगार

सरकार प्रवासी मजदूरों से यह पूछेगी की क्या आप बिहार में काम करना चाहते हैं. अगर वह बिहार में काम करने के लिए तैयार होंगे तो उनको रोजगार दिया जाएगा. श्रम संसाधन विभाग इसको लेकर तैयारी कर रहा है. अब तक 9 लाख से अधिक मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन भी हुआ है. 

आपदा विभाग से मांगा गया था डाटा

इसको लेकर बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों का डाटा आपदा प्रबंधन विभाग से मांगा गया था. कोरोना संकट के दौरान आपदा विभाग क्वॉरेंटाइन सेंटर भी चला रहा था. क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले मजदूरों का डाटा तैयार किया गया था. जिसके बाद सरकार के पास डाटा तैयार है. प्रवासी मजदूरोंं की बेरोजगारी को लेकर विपक्ष ने चुनाव में मुद्दा भी बनाया था. लेकिन चुनाव से पहले बीजेपी ने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था. हालांकि कोरोना संकट के बीच लाखों मजदूर फिर से दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए चले गए. अब देखना है कि प्रवासी मजदूरों को सरकार कितना रोजगार मुहैया करा पाती है.