मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Sep-2022 09:15 AM
By RANJAN
SASARAM: खबर सासाराम की है, जहां दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य युवक घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैजला के पास की है। मृतक की पहचान छोटू कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
घायलों को पहले सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतक 17 साल का छोटू कुमार उचितपुर का रहने वाला था। घायलों की पहचान सुम्भा गांव के सिंकू कुमार, सलेमपुर गांव के अंशु कुमार, उचितपुर के पीयूष कुमार और तस्लीम आलम के रूप में की गई है। फिलहाल इन सभी का इलाज चल रहा है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नेयाय गांव से दो बाइक पर सवार होकर पांच युवक सासाराम की ओर आ रहे थे। दरअसल, ये लोग एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान बैजला के पास ये एक ट्रक की चपेट में आ गए। वहीं दूसरी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें एक की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सासाराम सदर अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए।