ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / बिहार : पटना के बाद अब सभी शहरों में चलेंगी सीएनजी बसें, सस्ता...

बिहार : पटना के बाद अब सभी शहरों में चलेंगी सीएनजी बसें, सस्ता होगा सफर

26-Jul-2022 07:46 AM

DESK : पटना के बाद अब बिहार के सभी बड़े शहरों में सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। अब अन्य जिलों में भी नए सीएनजी स्टेशन खोलने और पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की जाने लगी है। राज्य को प्रदुषण मुक्त करने को लेकर ये फैसला किया गया है। वहीं, सीएनजी बस चलने के बाद लोगों की जेब को भी राहत मिलेगी। यानी उन्हें कम किराया चुकाना पड़ेगा। 



सीएनजी बसें चलाई जाने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। राज्य परिवहन विभाग ने पिछले दिनों सीएनजी प्रदाता गेल, आईओसीएल, थिंक गैस और आआईएजीपीएल के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा भी की थी, जिसमें इस बात की चर्चा की गई थी कि मौजूदा सीएनजी स्टेशनों की स्थिति क्या है। इसके अलावा नए सीएनजी स्टेशनों की स्थापना और पाइपलाइन बिछाने की भी समीक्षा की गई। माना ये भी जा रहा है कि नए स्टेशन खुलने के बाद ज्यादा सीएनजी बस शुरू की जाएंगी। 



अधिकारियों की मानें तो बड़े शहरों में नए सीएनजी स्टेशन भी खोले जाएंगे। वहां मौजूदा सीएनजी स्टेशन पर सीएनजी की सप्लाई बढ़ाई जाएगी। इससे लोगों को कई राहत मिलेंगी। एक तो वायु प्रदुषण में कमी आएगी। इसके अलावा लोगों का सफर भी सस्ता होगा।