वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
26-Jul-2022 08:47 AM
DESK : बिहार में अब आईएएस अधिकारियों की कमी दूर होने जा रही है। नीतीश सरकार के फैसले के बाद अब राज्य को 38 नए आईएएस अधिकारी मिलने वाले हैं। बताया जा रहा कि ये सभी अधिकारी सितंबर तक नियुक्त कर दिए जाएंगे। दरअसल, इन अधिकारियों का बिहार प्रशासनिक सेवा से आईएएस में प्रमोशन होने वाला है। 22 जुलाई को पटना के राजकीय अतिथिशाला में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें अधिकारीयों के प्रमोशन को लेकर चर्चा की गई थी। इस बैठक में बिहार के मुख्य सचिव समेत कई अधिकारी शामिल हुए थे।
इस बैठक में, 38 रिक्तियों के एवज में सभी विभागों से प्राप्त 116 बिप्रसे पदाधिकारियों के प्रस्तावों पर विमर्श किया गया, जिसके बाद 38 योग्य पदाधिकारियों के नाम पर मुहर लगी। हालांकि, इसको लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। 38 अधिकारियों के नाम पर संघ लोक सेवा आयोग और राज्य सरकार की तरफ से स्वीकृति मिलने के बाद ही अधिसूचना जारी की जाएगी। आपको बता दें, साल 2018 और 2019 की रिक्तियों के आधार पर 38 पदाधिकारियों को ये प्रमोशन मिलने जा रहा है। वहीं, साल 2020 और 2021 के लिए 39 बिप्रसे के पदाधिकारियों से आईएएस में प्रोन्नति से जुड़े मामले में साल 2023 के शुरुआत में पहल शुरू की जायेगी। इस लिहाज़ से देखा जाए तो आगे साल भी बिहार को 39 नए आईएएस अधिकारी मिल जायेंगे।
आपको बता दें, बिहार में आईएएस अधिकारियों के लिए 324 स्वीकृत पद है, जिसमें 40 पद अभी खाली है। इनमें भी 32 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में वास्तविक रूप से बिहार में केवल 252 अधिकारी ही बहाल हैं। इसके अलावा अंतर राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर पांच, अन्य केंद्रीय सेवाओं के आठ और केंद्रीय सिविल सेवा के 13 अधिकारी अलग-अलग पदों पर नियुक्त हैं। वहीं सितंबर तक राज्य को 38 नए आईएएस अधिकारी मिलने जा रहे हैं।