ब्रेकिंग न्यूज़

medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब

Home / bihar / बिहार में 24 घंटे में मिले कोरोना के 152 मरीज़, पटना के 30...

बिहार में 24 घंटे में मिले कोरोना के 152 मरीज़, पटना के 30 मोहल्ले में तेज़ी से फैला संक्रमण

25-Jun-2022 01:31 PM

BIHAR: कोरोना संक्रमण के मामले बिहार में फिर से बढ़ने लगे हैं। पटना के कई इलाकों में संक्रमित मरीज पाए गये हैं. लगभग 30 मोहल्ले में संक्रमण फैलने की जानकारी मिली है. बिहार में शुक्रवार को विगत 24 घंटे में 152 नए संक्रमित मरीज मिले है. जानकारी के मुताबिक 85 मरीज अकेले पटना में पाए गये हैं। वहीं भागलपुर में 10, मुजफ्फरपुर में 8, बांका से 6 कटिहार से 5 समस्तीपुर से 5 और सीतामढ़ी से 4 -4 मरीज पाए गये हैं. 


बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को आशियाना नगर, पटेल नगर, कंकड़गाग, अशोक नगर रोड 1, चित्रगुप्त नगर, अनीसाबाद, एसके नगर, खगौल, मजार गली, शेखपुरा, शिवजी नगर, तारकेश्वर पथ, एसकेपुरी, मित्रमंडल कॉलोनी, एनएमसीएच के पीजी हॉस्टल, हड़ताली मोड़, दानापुर कैंट, रामनगीर बुद्धा कॉलोनी, बोरिंग रोड, चाणक्यपुरी, दीघा, आईजीआईएमएस, सुल्तानपुर, कुर्जी, गौरेया स्थान, खड़ंजा रोड, फुलवारीशरीफ, ऑफिसर फ्लैट बेली रोड, मोहम्मदपुर एलसीजी घाट, राजीव नगर, पाटलिपुत्र, रामकृष्णा नगर, रामलखन पथ, मालसलामी इलाके में शुक्रवार को नए संक्रमित पाए गए. एनएमसीएच के कोरोना नोडल सेंटर में दो संक्रमितों को भर्ती कराया गया है. इनमें से एक मेहंदीगंज मोहल्ला और एक खगड़िया जिले का रहने वाला है.


बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1.10 फीसदी हो गयी है. वहीं स्वास्थ विभाग ने संक्रमण के बढ़ते प्रोकोप को लेकर चिंता जाहिर की है. वहीं, रिकवरी की बात की जाए तो बीते 24 घंटों में 67 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं. हालांकि एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई. राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 575 हो गई है.