ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / बिहार में टोल प्लाजा पर होगा सिर्फ एक कैश काउंटर, फास्ट टैग के...

बिहार में टोल प्लाजा पर होगा सिर्फ एक कैश काउंटर, फास्ट टैग के लिए होंगे अन्य काउंटर

20-Nov-2019 07:47 AM

PATNA: बिहार में अब NH के टोल प्लाजा पर सिर्फ 1 कैश काउंटर होगा. 1 दिसंबर से राज्य के सभी टोल प्लाजा पर सिर्फ एक काउंटर ही नकदी के लिए होगा. बाकी अन्य काउंटर फास्ट टैग लगी गाड़ियों के लिए होगा. आपको बता दें कि फास्ट टैग लगी गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रूकने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि रेडियो फ्रिक्वेंसी से फास्ट टैग लगी गाड़ियों से टोल की वसूली खुद हो जाएगी. 


आपको बता दें कि राज्य में 20 जगहों पर टोल टैक्स की वसूली होती है. जाम के जंजाल से बचने के साथ तेल बचाने के मकसद से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यह फैसला लिया है. एनएच पर जाम की समस्या से मुक्ति पाने के लिए केंद्र सरकार पिछले दो सालों से फास्ट टैग पर काम कर रही है.  


वहीं फास्ट टैग से टोल पेमेंट करने पर सरकार लोगों को ढ़ाई प्रतिशत का डिस्काउंट भी दे रही है. बिहार के 16 टोल प्लाजा पर इसका ट्रायल भी हो चुका है, जो सफल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि 1 दिसंबर से टोल प्लाजा पर सिर्फ एक कैश काउंटर होगा जिसके कारण कैश देने वालों का लाइन में खड़ा रहना पड़ेगा, इसलिए सभी गाड़ियों के मालिक जल्द फास्ट टैग लगवा लें तो उनके लिए बेहतर होगा.