Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
07-Nov-2020 08:53 AM
PATNA: बिहार में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच कई जिलों में आदर्श बूथ बनाया गया है. ये बूथ किसी शादी समारोह से कम नहीं दिख रहा हैं.

अगर इन बूथों के बाहर आदर्श मतदान केंद्र नहीं लिखा जाए तो कोई भी धोखा खा सकता है. किशनगंज के आदर्श बूथ को किसी शादी समारोह की तरह सजाया गया है.

कई बूथों पर बच्चों को खेलने के लिए भी बूथों पर व्यवस्था की गई है. इस तरह के मतदान केंद्र से लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.

कटिहार में भी आदर्श मतदान केंद्र को सजाया गया है.

बेनीपट्टी में आदर्श मतदान केंद्र पर बच्चों को खेलने के लिए भी व्यवस्था की गई है.

पश्चिम चंपारण में एक आदर्श मतदान केंद्र के बाग वोटिंग के लिए जुटे मतदाता है.

कटिहार में मतदान केंद्र के बाहर लगा होडिंग.

तीसरे चरण के मतदान में कुल 2,35,54,071 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें पुरुष मतदाता 1,23,25,780 हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,12,05,378 है. अंतिम चरण में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 894 है. सर्विस वोटर्स की कुल संख्या 22,019 है जिसमें 21,019 पुरुष और 1000 महिलाएं हैं. 78 विधानसभा सीटों के साथ-साथ वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. इस सीट से सांसद रहे बैजनाथ महतो की निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है. यह कांग्रेस और जेडीयू के बीच सीधा मुकाबला है जनता दल यूनाइटेड पर बैजनाथ महतो के बेटे को चुनाव मैदान में उतारा है.