ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट

Home / bihar / बिहार में टिड्डियों की एंट्री, सरकार ने किया अलर्ट

बिहार में टिड्डियों की एंट्री, सरकार ने किया अलर्ट

31-May-2020 05:57 PM

PATNA : पूरी दुनिया में कोरोना का खतरा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. भारत में भी कोरोना महामारी ने  कोहराम मचा रखा है.कोरोना के बीच ही भारत में अम्फान ने भी दस्तक दी और इसने अपने चपेटे में लेकर कइयों की जिंदगी छीन ली. अब जब अम्फान का कोहराम थमा है. तो टिड्डियों की झुण्ड बड़ी मुसीबत बन गई है.


भारत के कई राज्यों में कोहराम मचाने के बाद अब टिड्डियों का समूह बिहार पहुंचने वाला है. जी हां , दरअसल टिड्डियों के एक समूह को उत्तेर प्रदेश के मिर्जापुर में देखा गया है. जिसके बाद बिहार सरकार ने बिहार के कई जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है. बिहार सरकार मगध प्रमंडल के जिलों के साथ-साथ रोहतास और कैमूर जिला के अधिकारियों और किसानों को भी अलर्ट कर दिया है. साथ ही सरकार के मुताबिक टिड्डियों के झुण्ड से फसल को बर्बाद होने से बचाने की तैयारी चल रही है. 


news image


बता दें जिस गति से टिड्डियों का झुण्ड भारत के तमाम राज्यों में प्रवेश कर रहा है ऐसे में बिहार के भी तमाम जिलों पर संकट के बादल मंडराने लगे है. यही नहीं टिड्डियों को अगर नष्ट भी करते है, फिर भी इसका खतरा कम होने वाला नहीं है. दरअसल, टिड्डियों का समूह फसल को बहुत तेजी से बर्बाद कर देती है और इसकी संख्या भी काफी तेजी से बढ़ती है. आपको बता दें एक बार में ये टिड्डियां 150 से 200 अंडे देती है और यह 30 दिन में ही वयस्क हो जाती है. आप इससे अंदाजा लगा सकते है की टिड्डियों की संख्या में कितनी तेजी से वृद्धि होती है