अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Dec-2020 06:36 PM
PATNA : राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप एकाएक बढ़ गया है. पटना में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे जा पहुंचा है. पटना का न्यूनतम तापमान आज सोमवार को 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि गया सबसे ज्यादा ठंडा रहा है.
गया का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि पूर्णिया 8.6 और भागलपुर 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पारा और नीचे जाएगा. दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जबकि रात का तापमान अगले 2 दिनों तक इसी के आसपास में बना रहेगा. कोहरे की मार फिलहाल देखने को नहीं मिलेगी अगले दो दिनों तक बिहार के ज्यादातर इलाकों में कोहरे से राहत रहेगी.
गया के साथ-साथ सबौर में भी आज सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया. सबौर का न्यूनतम तापमान भी 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. मधुबनी का न्यूनतम तापमान 7.3 से पूरा का 6.8 नालंदा का 7.3 जमुई का 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बक्सर में नीचे का पारा 9.1 मुजफ्फरपुर में 9.9 छपरा में 10.4 दरभंगा में 10 डिग्री सेल्सियस रहा.