हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Nov-2019 09:18 AM
PATNA: नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से बिहार में अब खेती हो रही है. रोबोट और ड्रोन की मदद से राज्य में खेती शुरू हो गई है. बिहार का पहला किसान सेंटर मोकामा के थाना चौक में शुरू हुआ है. इस किसान सेंटर के लिए फिलहाल 200 किसान रजिस्टर हो गये हैं. इस किसान सेंटर से टाल फार्मर एसोसिएशन के करीब दो हजार सदस्य जल्द ही जुड़ने वाले हैं.
टाल क्षेत्र की 10 हजार एकड़ जमीन पर अब ड्रोन की नजर रहेगी. खास बात यह है कि ये ड्रोन रोबोट के जरिये किसानों की हर गतिविधियों की मॉनिटरिंग करके जानकारी देगा. फसल खराब होने से पहले ही रोबोट किसानों को सूचना देगा. नई टेक्नोलॉजी में रोबोट मिट्टी में होने वाले हानिकारक तत्वों का भी पता लगाता रहेगा. इसके साथ ही रोबोट के माध्यम से किसानों को फसलों से संबंधित जानकारी भी समय-समय पर मिलती रहेगी. जिससे फसलों को खराब होने से बचाया जा सकता है.
नई टेक्नोलॉजी की खासियत यह है कि ड्रोन ही खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करेगा. नई पद्धति में ड्रोन से छिड़काव होने पर कीटनाशक भी कम लगेगा और इससे समय की भी बचत होगी. आपको बता दें कि मधुबनी के रहने वाले 12वीं पास देवेश कुमार झा ने रोबोटिक्स और ड्रोन सिस्टम से खेती करने की टेक्नोलॉजी विकसित की है.