ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / बिहार में नए DGP बनाने की कवायद तेज, सरकार ने UPSC को इन...

बिहार में नए DGP बनाने की कवायद तेज, सरकार ने UPSC को इन अधिकारियों का भेजा नाम

30-Sep-2020 08:59 AM

PATNA: गुप्तेश्वर पांडेय के डीजीपी के पद से वीआरएस लेकर राजनीति में आने के बाद डीजीपी का पद खाली हो गया है. लेकिन इस पद को भरने को लेकर सरकार ने कवायद तेज कर दी है. सरकार ने कई अधिकारियों का नाम यूपीएससी पैनल को भेज दिया है.

पैनल भेजगा तीन का नाम

जो सरकार ने अधिकारियों की लिस्ट भेजी है उसमें से पैनल तीन नामों को फाइनल कर बिहार सरकार को भेजेगा. उसमें से किसी एक को सरकार को चुनना है. फिलहाल गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लेने के बाद डीजीपी के पद का अतिरिक्त प्रभार 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार सिंघल को सौंपा गया है. 

बताया जा रहा है कि बिहार कैडर के 10 आईपीएस अधिकारी फिलहाल डीजी रैंक में हैं उनका नाम यूपीएससी को भेजा गया है. इनमें से पांच 1984 बैच के राजेश रंजन, 1985 बैच के कुमार राजेश चंद्रा, 1986 बैच के शील वर्धन सिंह, 1987 बैच के एएस राजन और 1988 बैच के अधिकारी मनमोहन सिंह केंद्रीय प्रतिनुक्ति पर हैं. इसके अलावे 1987 बैच के आईपीएस दिनेश सिंह बिष्ट, 1988 बैच के अरविंद पांडेय, 1988 बैच के संजीव कुमार सिंघल, 1989 बैच के आलोक राज और 1990 बैच के आरएस भट्टी शामिल है. बताया जा रहा है कि सीनियर के हिसाब से सबसे आगे की दौड़ में राजेश चंद्रा, शील वर्धन सिंह, दिनेश सिंह बिष्ट और एएस राजन शामिल हैं.