मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा 8 साल से फरार डकैत गिरफ्तार, 2 जिलों के 6 थानों में 9 केस दर्ज बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना India Rail News : 500 रुपये में लग्जरी सफर? अमृत भारत एक्सप्रेस ने बदल दिया गेम, जानिए रेल मंत्रालय ने क्या किया बदलाव NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार किंग कोहली से होगी ऋतू की सेना का भिडंत, क्या 'थाला' बनेंगे 11 का हिस्सा; आज मैदान में दिखेगा "विशलफोडू" अंदाज पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार
01-Oct-2020 04:39 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1370 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 184276 हो गई है. बिहार में फिलहाल 13,746 कोरोना के एक्टिव मरीज है.
राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 259 नए मामले सामने आये हैं. गुरुवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1370 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 184276 हो गया है.
बीते दिन बुधवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 904 हो गया है. बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 1735 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई. राज्य में अब तक कुल 1,69,625 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.
बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 92.74 प्रतिशत मरीज से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 10% आगे चल रहा है.