ब्रेकिंग न्यूज़

पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

Home / bihar / बिहार में मास्क नहीं पहनने वालों से 15 दिन में वसूला गया 29...

बिहार में मास्क नहीं पहनने वालों से 15 दिन में वसूला गया 29 लाख रुपए, फिर भी सुधरने का नहीं ले रहे नाम

01-Aug-2020 08:07 AM

PATNA: कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार में लोग लापरवाही कर रहे हैं. सरकार के आदेश के बाद भी मास्क नहीं पहन रहे हैं. 15 दिनों के अंदर मास्क नहीं पहने 17 हजार लोगों को सिर्फ पटना में पकड़ा गया. हर जिले में  कार्रवाई हो रही है. बताया जा रहा है कि करीब 29 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है. बिहार के लोगों ने  इतनी बड़ी राशि जुर्माना दे दिया. लेकिन मास्क पहनने को तैयार नहीं है. 

पटना में कई टीम गठित

पटना में बिना मास्क बाहर निकलने वाले या दुकान चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पटना डीएम ने आट टीम बनाई है. इस टीम ने 15 दिन में करीब 17 हजार लोगों को पकड़ा है. उन लोगों से जुर्माना वसूला गया. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई और तेज होगी. 

पटना में रोज पकड़े से जा रहे 200 से अधिक लोग

पटना में जांच तेज हैं. रोज करीब 200 लोगों को पकड़ा जा रहा है. जो गरीब तबके के लोग हैं उन्हें मास्क को लेकर जागरूक किया जा रहा है. पटना में दुकान चलाने वालों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई ह रही है. बिना मास्क पहनने वाले दुकानदार और सैनिटाइजर नहीं रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पिछले 15 दिनों में 235 दुकानों पर कार्रवाई की गई और बंद कराने के साथ जुर्माना भी लिया गया. मास्क औ दुकानों के जुर्माना के साथ ही करीब 29 लाख रुपए की वसूली सरकार ने जुर्माना के तौर पर कर लिया है. बता दें कि बिहार में बिना मास्क पकड़े जाने पर 50 रुपए जुर्माना है. बाकी राज्यों में अलगअलग जुर्माना की राशि हैं.