ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / बिहार में लगा महाजाम तो दूल्हे राजा स्कूटी पर दुल्हनिया लेकर पहुंचे घर,...

बिहार में लगा महाजाम तो दूल्हे राजा स्कूटी पर दुल्हनिया लेकर पहुंचे घर, जानें जल्दबाजी की वजह...

05-May-2023 01:58 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार में जाम से लोग अक्सर परेशान नजर आते है. लगभग हर दिन ही लोग भीषण जाम से त्रस्त रहते हैं. इस जाम में कभी स्कूल के वाहन तो कभी एंबुलेंस का जाम में फंसना तो आम नजारा है. ताजा मामला भागलपुर जिले का है जहां लोगों की नजर उस वक्त ठहर गई जब एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर स्कूटी से जा रहा था. लोगों ने जब इसकी वजह पूछी तो दुल्हे ने बताया की जाम की वजह से मजबूरन उसे अपनी दुल्हन लेकर स्कूटी से जाना पड़ रहा है.


यह घटना  भागलपुर-कहलगांव नेशनल हाइवे का है जहा शंकरपुर से आमापुर तक जाम होने की वजह से दूल्हा गाड़ी फंस गया था. जिससे परेशान हो कर उसने घर से स्कूटी मंगवा ली और अपनी दुल्हनिया को स्कूटी पर बैठा कर अपने घर पहुंच गया. इस बारे में ल्हा रणवीर कुमार ने बताया कि बुधवार को बरात लेकर बेगूसराय गया था. शादी करके सुबह ही वहां से निकला.


वही दुल्हे ने बताया कि सबौर आने के बाद उसने घर फोन किया कि वह आधे घंटे में पहुंचने वाला है जिसके बाद घर की महिलाएं आरती का थाल लेकर इंतजार करने लगी. लेकिन घंटों बाद जब वह नहीं पहुंचा तो घर से बार बार फोन आने लगा. वहां से उसका घर मात्र आधा KM था. फिर दो घंटे जाम में फंसे रहने के बाद दूल्हा घर से स्कूटी मंगवायी और दुल्हनियां को लेकर अपने घर पहुंचा. इसके बाद सारी रस्म पूरी हुई.