NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
08-Jan-2021 07:20 AM
MUZAFFARPUR : देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा लिया है और अब बिहार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में भी बर्ड फ्लू फैलने की आशंका बढ़ गई है. मुजफ्फरपुर में बड़ी तादाद में मुर्गियों की मौत के बाद अब यह चर्चा है कि राज्य के अंदर भी बर्ड फ्लू ने एंट्री ले ली है.
मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड में करीब 70 मुर्गियों की मौत हो गई है. मधौल पंचायत के पटेढ़ी तिलक पकड़ी चौर में मुर्गियां फेंकी हुई मिली है. बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए इस पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बर्ड फ्लू की जांच के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया है. टीम ने जांच के लिए मरी हुई मुर्गियों का सिरम लिया है और सभी को गड्ढा खोदकर मिट्टी के नीचे दबा दिया गया है.
मुर्गियों की मौत कैसे हुई इसका पता जांच के बाद ही चलेगा हालांकि सभी को मिट्टी के नीचे दबा दिया गया है ताकि कुत्ते या दूसरे जानवर इन्हें खाना न लें. अगर ऐसा होता तो संक्रमण फैलने की आशंका थी. जिला पशुपालन अधिकारी ने बताया है कि बर्ड फ्लू की किसी भी सूचना की तत्काल जांच के लिए जिले में कुछ रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. सभी प्रखंडों के पशुपालन अधिकारी को मुर्गियों की मरने की सूचना देने का निर्देश दिया गया है. अब सिरम रिपोर्ट की जांच का इंतजार किया जा रहा है, इसके बाद ही कंफर्म हो पाएगा कि मामला बर्ड फ्लू का है या नहीं.