ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / bihar / बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, अधिकारियों को किया गया सावधान

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, अधिकारियों को किया गया सावधान

06-Jan-2021 07:19 AM

PATNA:  कई राज्यों में बर्ड फ्लू का कहर जारी है. इस बीच बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने सभी जिलों के पशुपालन पदाधिकारियों को ऐहतियातन सभी तैयारी रखने और सचेत रहने का निर्देश दिया है.

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कहीं भी ऐसी कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल विभाग को बताएं और आवश्यक कदम उठाएं. फिलहाल में बिहार में कही भी बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पहले से ही सरकार और विभाग ने ऐहतियातन अलर्ट किया है.

कई सालों से बिहार में भी बर्ड फ्लू का कहर देखा जा रहा है. इसके कारण ही इस बार विभाग ने कोई केस सामने आमने से पहले ही सावधान कर दिया है. पिछले साल बर्ड फ्लू के कारण बिहार के पॉल्टी फॉर्म कारोबारियों को लाखों का नुकसान हुआ था. डर से कोई मुर्गा नहीं खरीद रहा था. ऐसे में 25-30 रुपए किलो मुर्गा बेचना पड़ता था. कई जगहों पर फ्री में मुर्गा बांटने की नौबत आ गई थी. बिहार के कई जिलों में कौआ मरे थे. पटना जू में भी मोर मर गए थे. जिसके कारण बंद कर दिया गया था.