ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा

Home / bihar / बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड, कनकनी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश के...

बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड, कनकनी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश के साथ चलेगी बर्फीली हवा

23-Dec-2019 08:05 AM

PATNA: बिहार के लोगों को फिलहाल ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. राज्य में ठंड अभी और बढ़ेगी. राजधानी पटना समेत बिहार के सभी जिलों में सर्दी अपना सितम बरपाएगी. आने वाले दिनों में हल्की बारिश के साथ बर्फीली हवा भी चलेगी, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा.


राजधानी पटना में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. जिसके कारण कनकनी बढ़ने से ठंड कहर बरपा रहा है. रविवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 20.06 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को पटना में हल्की धूप दिखी लेकिन 7 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.


वहीं आज सुबह से ही पटना में कोहरा छाया हुआ है. जिससे विजिबिलिटी भी कम है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 से 27 दिसंबर तक बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश होगी. इसके साथ ही बर्फीली हवा के चलने से कनकनी और बढ़ जाएगी.