LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान! IAS Training Bihar : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 19 जिलों के DM समेत 38 IAS ट्रेनिंग पर भेजे गए, जारी हुआ आदेश
03-Aug-2022 10:15 AM
PATNA : बिहार में अब नेशनल हाईवे के 21 प्रोजेक्ट का रास्ता साफ़ हो गया है। इसका काम अब जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स के तहत प्रदेश में लगभग 1500 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। बता दें इनमें आमस-दरभंगा, वाराणासी कोलकाता और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के हिस्सों का भी निर्माण किया जाएगा।
आपको बता दें, राष्ट्रीय राजमार्ग की 21 में से 6 परियोजनाओं का टेंडर पास हो चुका है। इसके अलावा बचे हुए टेंडर भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। 5 प्रोजेक्ट की डीपीआर बन रही है। पिछले दिनों बिहार के दौरै पर आईं NHAI की अध्यक्ष ने राज्य में शुरू होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा की।
इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही इन परियोजनाओं का विभागीय स्तर का निर्माण पूरा हो जाएगा। अगले साल तक ये रन करने लगेगा। बता दें, इन परियोजनाओं में ज्यादातर नई सड़कें शामिल हैं। इस निर्माण के बाद बिहार के कई जिलों को बड़ी राहत मिलेगी।
इन प्रोजेक्ट्स पर शुरू होने वाला है काम
दानापुर-शिवाला-बिहटा
चोरमा-बैरगनिया
पटना रिंग रोड का कन्हौली-शेरपुर हिस्सा
बहादुरगंज-किशनगंज
शेरपुर-दिघवाड़ा पुल
मानिकपुर-साहेबगंज
उमगांव-सहरसा
बकरपुर-डुमरिया वाया मकेर, अमनौर, बैकुंठपुर
आदलवारी-मानिकपुर
साहेबगंज-अरेराज
राजापट्टी-फैजुल्लाहपुर-चकिया
पटना-आरा-सासाराम
रजौली-बख्तियारपुर
मुजफ्फरपुर-बरौनी
मोकामा-मुंगेर
बक्सर-वाराणसी
मुजफ्फरपुर-सोनबरसा
मटिहानी-शाम्हो