CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
03-Dec-2020 09:04 AM
PATNA : कोरोना काल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 17 तबलीगियों को कोर्ट ने सजा सुनाई है। बिहार में पहली बार लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। मामला अप्रैल महीने का है। 13 अप्रैल 2020 को पटना में मामला दर्ज किया गया था। कुर्जी इलाके की एक मस्जिद से कजाकिस्तान और किर्गिस्तान से आए 10 और फुलवारीशरीफ स्थित मस्जिद से किर्गिस्तान से आए 7 तबलीगियों को गिरफ्तार किया गया था।
पटना सिविल कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए सभी 17 तबलीगियों को कोर्ट अभी तक कैद की सजा दी। पटना सिविल कोर्ट की विशेष न्यायाधीश माधवी सिंह ने सभी आरोपियों को न्यायालय की कार्यविधि सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कारावास के साथ-साथ 2500-2500 का अर्थदंड की सजा भी दी। इन सभी आरोपित सभी ने कोर्ट के सामने अपना गुनाह कबूल किया जिसके बाद सजा सुनाई गई।
देश में जिस वक्त कोरोना फैल रहा था उस दौर में लॉकडाउन लगाया गया और लॉकडाउन के दौरान ही पटना के कुर्जी इलाके के लोगों ने एक मस्जिद में तबलीगियों के ठहरे जाने की खबर पुलिस को दी जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। उस वक्त तबलीगियों का पकड़ा जाना सुर्खियां बनी थी और अब बिहार में पहली बार लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पहली सजा भी तबलीगियों को ही मिली है।