बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
08-Jan-2021 09:14 PM
PATNA: स्कूल खोलने के साथ ही बिहार के कई जिलों में कोरोना का केस देखने को मिला है. मुंगेर में शिक्षक और 25 बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो गए. गया में भी प्रिंसिंपल कोरोना पॉजिटिव हो गए. उसके बाद शिक्षा विभाग ने कोरोना टेस्ट कराने का आदेश दे दिया है.
शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि जो स्कूल,कोचिंग संस्थान और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का अनिवार्य रूप से कोरोना को टेस्ट कराया जाए. शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि स्कूलों और कोचिंग संस्थान में पढ़ाने वाले शिक्षकों और वहां पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जाए. किसी भी कीमत पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
मुंगेर को लेकर दो विभाग आमने-सामने
मुंगेर में कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव और पॉजिटिव को लेकर शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग आपस में उलझ गए हैं. एक तरफ शिक्षा विभाग के अधिकारी रिपोर्ट को निगेटिव बता रहे हैं, वहीं जिले के सिविल सर्जन का कहना है कि फिलहाल वह इस मामले में रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. सीएस ने कहा है कि सभी छात्रों और शिक्षकों का सैंपल जांच के लिए दोबारा भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. सीएस अजय कुमार भारती ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि वह रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं. एक तरफ जहां शिक्षा विभाग आनन-फानन में सभी की रिपोर्ट निगेटिव बता रहा है, वहीं स्वास्थ्य महकमा अभी इस मामले को गंभीरता से ले रहा है.
कई स्कूलों में गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन
बिहार के कई स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है. मुख्य सचिव के निर्देश पर डेहरी एसडीएम ने निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान 3 स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आई. स्कूलों के कर्मियों द्वारा मास्क का इस्तेमाल भी करते हुए नहीं देखा गया. साथ ही सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए छोटे-छोटे बच्चों को एक ही क्लास में बैठाया गया था. जहां सैनेटाइजर की व्यवस्था नहीं थी. इस पर एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया.