ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / बिहार के लोगों को अभी और सताएगी सर्दी, 2-3 दिनों में फिर होगी...

बिहार के लोगों को अभी और सताएगी सर्दी, 2-3 दिनों में फिर होगी बारिश

17-Dec-2019 08:00 AM

PATNA: राजधानी पटना समेत राज्य के सभी जिलों में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है. बिहार और यूपी के 1500 मीटर ऊपरी हिस्से में साइक्लोन सर्किल का एक क्षेत्र बना हुआ है. जिसके कारण दो-तीन दिनों में बिहार में फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में भी और गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ जाएगी.


राजधानी पटना में पिछले 15 दिनों के अंदर दिन के तापमान में 7 से 10 डिग्री और रात में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. वहीं सोमवार को पटना में सुबह से कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलीटी भी कम रही. कोहरे के कारण पूरे दिन भर धूप खिलकर नहीं आई. इसके साथ ही दिन में हवा की रफ्तार 4-9 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिसके कारण ठंड और बढ़ गई.


मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी मध्य बिहार और उत्तरी पूर्वी बिहार के पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा और पूर्णिया में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं दो-तीन दिनों में होने वाली बारिश के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी.