मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Nov-2020 08:29 AM
PATNA: बिहार के कई जेलों में आज सुबह-सुबह एक साथ छापेमारी हुई है. इस छापेमारी के बाद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया है. कई जगहों पर मोबाइल और गांजा बरामद हुआ है.
बक्सर सेंट्रल जेल में छापेमारी
बक्सर केंद्रीय कारा में डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. 3 घंटों से सभी सेलों में छापेमारी की जा रही है. कई थानों की पुलिस भी पहुंची हैं. इस जेल में कई खतरनाक कैदियों को रखा गया है.
जहानाबाद में छापेमारी, 5 मोबाइल बरामद
जहानाबाद के मंडल कारा काको में डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर आज पूरे बिहार के जेलों में एक साथ छापेमारी की गई है. जहानाबाद डीएम और एसपी के नेतृत्व में भी छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान 5 मोबाइल बरामद किया गया है. सीवान जेल में भी छापेमारी हो रही है. मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में भी जेलों में छापेमारी हो रही है.