बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका
23-Apr-2020 11:51 AM
PATNA : बिहार में कोरोना के साथ-साथ बर्ड फ्लू भी तेजी से पांव पसार रहा है। नवादा जिले में बर्ड फ्लू का प्रकोप दिख रहा है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 7500 मुर्गियों को मारकर दफना दिया गया है। वहीं 9 किलोमीटर तक के इलाके में मुर्गी और अंडे की बिक्री बैन कर दी गयी है।
नवादा जिले के अकबरपुर के रजहत गांव के पॉल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।7500 मुर्गियों को मार कर आबादी से दूर ले जाकर दफनाया गया है।। बर्ड फ्लू का वायरस और नहीं फैले, इसके लिए संक्रमित पॉल्ट्री फॉर्म से लेकर एक किमी तक के एरिया को सील कर दिया गया है। संक्रमित क्षेत्र से 9 किमी की दूरी तक के क्षेत्र में मुर्गी और अंडे की बिक्री बैन कर दी गई है।डीएम के निर्देश के बाद 14 टीमें मुर्गियों को मारने में लगी हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना से टीम बुलाई गई है।
जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पूरे अभियान की संभाल रखी है।पशु चिकित्सकों की कई टीमें संक्रमित क्षेत्र में कैंप कर रही है। एक किलोमीटर के रेंज में मूवमेंट रोकने के लिए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। फतेहपुर-ककोलत रोड को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह से सील कर दिया गया है।