ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / bihar / बिहार के इस गांव में शिवलिंग में आकर लिपट गया अजगर, लोग बोले-...

बिहार के इस गांव में शिवलिंग में आकर लिपट गया अजगर, लोग बोले- अब मिलेगी कोरोना से मुक्ति

26-May-2020 10:45 AM

PATNA : बिहार के एक गांव में भगवान के दर्शन को विशाल अजगर पहुंच गया। ये अजगर मंदिर के अंदर स्थित शिवलिंग में जाकर लिपट गया। इसके बाद तो जैसे गांव वाले इसे भगवान का चमत्कार मान बैठे। गांव वालों का कहना है कि ये शुभ संकेत हैं । अब हमारे गांव में सब ठीक रहेगा। कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी। 


ये अजीबो-गरीब और अचंभित करने वाली तस्वीर वैशाली जिले के सराय के शीतल भकुरहर गांव से सामने आ रही है। जहां गांव में प्राचीन नर्वदेश्वर मंदिर में स्थापित शिवलिंग  से आकर एक विशाल अजगर लिपट गया । इस बीच कई गांव वाले वहां पहुंच गये और वे अपनी आंखों से ये दृश्य देखकर आश्चर्यचकित रह गये। इस बीच कई युवकों ने मोबाइल से इस अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया।



अजगर को शिवलिंग से लिपटने के इस अद्भुत दृश्य को देखकर गांववाले आह्ललादित हैं। उनका मानना है ऐसा नजारा बिरले ही देखने को मिलता है। ये शुभ संकेत हैं। अब भगवान इस कोरोना संकट से गांववालों की मदद करेंगे, गांव में अब सब कुछ ठीक होगा। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पहले भी शिवलिंग से सांप लिपटने की अद्भुत घटना देखने को मिल चुकी है एक बार फिर देखे जाने के बाद अब कोरोना संकट से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। गांव वाले मंदिर में शिवलिंग की पूजा-अर्चना में जुट गये हैं।