मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Jan-2021 10:14 AM
PATNA: बिहार के भिखारी आत्मनिर्भर बनेंगे. इसको लेकर भिखारियों का रेस्क्यू किया जाएगा और उसके बाद उनको कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके साथ ही सरकार रोजगार भी दिलाएगी. जिसके बाद बिहार के भिखारी आत्मनिर्भर बनेंगे.
डीएम की निगरानी में होगा काम
इसको लेकर सीएम भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम के तहत काम किया जाएगा. बिहार के सभी जिलों के डीएम की निगरानी में भिखारियों का रेस्क्यू कराया जाएगा और ट्रेनिंग दिलायी जाएगी. इसको लेकर समाज कल्याण विभाग ने सभी जिलों के डीएम के दिशा निर्देश भेजा है.
डेटाबेस होगा तैयार
बिहार के भिखारियों का डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा. इस डेटाबेस को विभाग पास भेजने का निर्देश भी दिया गया है. सभी को आधार से जोड़ा जाएगा. राजधानी पटना को मार्च 2021 तक भिक्षावृति मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है. इसको लेकर कई जगहों पर कार्यक्रम भी चलाया जाएगा. हाल के दिनों में कुछ भिखारियों को विभाग की ओर से आर्थिक मदद भी की गई है. 10-10 हजार रुपए का चेक दिया गया है. कुछ को 7,500 रुपए का चेक दिया गया है. ये सभी लोग इस पैसे से रोजगार करेंगे.