BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द
29-Sep-2020 07:57 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में शराब और कैश पैसा ट्रेन से लाने वालों पर नकेल कसने की तैयारी की गई है. इसको लेकर उत्तर बिहार के 11 स्टेशनों पर स्टैटिक सर्विलांस टीम की तैनाती की गई है. जो ट्रेनों में छापेमारी और जांच करेगी. इसको लेकर चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है.
टीम में कई अधिकारी भी शामिल
हर स्टैटिक सर्विलांस टीम में तीन सीनियर अधिकारी के साथ कई जवान मौजूद रहेंगे. दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों के पार्सल और यात्री बोगी पर उनकी नजर रहेगी. छपरा, हाजीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बेतिया, थावे, सीवान स्टेशन पर टीम तैनात रहेगी.
हवाला कारोबारी एक्टिव
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई हवाला कारोबारी भी एक्टिव हो गए है. एक सप्ताह के अंदर बिहार में चार हवाला कारोबारी पकड़े गए हैं. सभी चुनाव में कालाधन लगाकर उससे सफेद करने की कोशिश में थे. दो दिन पहले ही सीतामढ़ी के बैरगनिया में भारत नेपाल बॉर्डर पर कार्रवाई कर एसएसबी जवानों ने दो हवाला कारोबारी को पकड़ा था. उनलोगों के पास से करीब 30 लाख रुपए बरामद हुआ था. इसके अलावे मुजफ्फरपुर और कोलकाता में भी ईडी की टीम ने दो हवाला कारोबारी को गिरफ्तार किया था. जिससे 25 करोड़ रुपए का लेने देन का खुलासा हुआ था.