ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार के 10 IPS के प्रमोशन को मंजूरी, शोभा अहोतकर DG को विकास...

बिहार के 10 IPS के प्रमोशन को मंजूरी, शोभा अहोतकर DG को विकास वैभव आईजी बनेंगे

28-Dec-2020 07:51 PM

PATNA: बिहार में 10 आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन को मंजूरी मिल गयी है. गृह विभाग के प्रोन्नति समिति की बैठक में उन्हें प्रमोट करने का फैसला ले लिया गया है. हालांकि अभी औपचारिक अधिसूचना जारी होने में वक्त लगेगा. 

बिहार सरकार के गृह विभाग के प्रोन्नति समिति ने एक एडीजी को डीजी, 6 आईजी को एडीजी और 3 डीआईजी को आईजी में प्रमोशन देने की मंजूरी दे दी है. गृह विभाग के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी शोभा अहोतकर को डीजी पद पर प्रमोशन देने की मंजूरी दी गयी है. शोभा अहोतकर बहुचर्चित पुलिस अधिकारी रही हैं. 

6 आईजी बनेंगे एडीजी

बिहार सरकार ने 6 आईजी को एडीजी पद पर प्रमोशन देने का भी फैसला ले लिया है. जिन आईजी को एडीजी में प्रमोशन देने का फैसला लिया गया है. उनमें नैयर हसनैन खान, पारसनाथ, अमित जैन, बच्चू सिंह मीणा और कमलकिशोर सिंह का नाम शामिल है.

विकास वैभव समेत 3 डीआईजी को मिलेगी प्रोन्नति

वहीं नीतीश सरकार ने तीन डीआईजी को भी आईजी पद पर प्रोन्नति देने का फैसला ले लिया है. एटीएस के डीआईजी विकास वैभव, सहरसा के डीआईजी सुरेश चौधरी और छपरा के डीआईजी विजय वर्मा को आईजी पद पर प्रमोशन दिया जायेगा. हालांकि ये फैसला फिलहाल प्रोन्नति समिति की बैठक में लिया गया है. सरकारी प्रक्रियाओं के बाद प्रमोशन की अधिसूचना जारी होगी. उसके बाद ही प्रमोट होने वाले अधिकारियों की नये सिरे से पोस्टिंग की जायेगी.