कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
08-Apr-2023 05:26 PM
By First Bihar
PATNA/RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 13वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। शनिवार को पीएम मोदी ने हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुपति से जोड़ती है। इसी बीच खबर है कि बिहार और झारखंड को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात इसी महीने मिलने जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन पटना से रांची के बीच चलेगी। संभावना है कि 25 अप्रैल से दोनों राज्यों के बीच देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत का शुभारंभ हो जाएगा। इस ट्रेन की शुरुआत होने के बाद महज चार घंटे में पटना से रांची की यात्रा संभव हो सकेगी। पीएमओ की तरफ से इसके लिए समय मांगा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
पटना से हटिया जंक्शन के बीच इस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पटना और रांची के बीच इस ट्रेन का सात स्टेशनों पर ठहराव होगा। बिहार के पटना, गया और जहानाबाद स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा। पटना जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.45 बजे खुलेगी, जो गया, जहानाबाद, हजारीबाग, बरकानाना, रांची के रास्ते दोपहर में 1.45 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी। हटिया से यह ट्रेन दोपहर में 2.30 बजे खुलेगी और रात 9 बजे पटना पहुंचेगी।