ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत

Home / bihar / होमगार्ड के जवान अब पहनेंगे ब्रांडेड वर्दी, कंपनी को दिया गया ऑर्डर

होमगार्ड के जवान अब पहनेंगे ब्रांडेड वर्दी, कंपनी को दिया गया ऑर्डर

30-Jan-2021 10:38 AM

PATNA: बिहार होमगार्ड के जवान अपने ड्रेस को लेकर और स्मार्ट होंगे. अब जवान ब्रांडेड कंपनी की वर्दी पहनेंगे. इसको लेकर बड़ी संख्या में कंपनी को वर्दी को लेकर ऑर्डर दिया गया है. खरीद के लिए मोंटे कार्लो कंपनी को ऑर्डर दिया गया है. 

1500 रुपए करना होगा खर्च

यह फैसला होमगार्ड जवानों को ड्रेस में एक एक समानता लाने के लिए किया गया है. होमगार्ड जवानों को नई ब्रांडेड वर्दी लेने के लिए उनको अपने भत्ते से 1500 रुपये खर्च करने होंगे. 

बिहार में 56 हजार जवान

बिहार में होमगार्ड के 56 हजार जवान हैं. जवानों को 2 साल में 10 हजार रुपए ड्रेस भत्ता के रुप में दस हजार रुपए की राशि मिलती है. कुछ जवान ड्रेस खरीदते हैं तो कुछ नहीं खरीदते हैं. अलग-अलग जगह से वर्दी की खरीदारी के कारण रंग और गुणवत्ता अलग-अलग हो जाती है. जिससे होमगार्ड के जवानों में एकरूपता नहीं आ पाती. नई व्यवस्था का उद्देश्य है कि सभी जवान एक तरह की वर्दी में दिखाई दें.