ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / बिहार : हेडमास्टर की परीक्षा में फेल हो गए मास्टर साहब, जानिए.. शिक्षा...

बिहार : हेडमास्टर की परीक्षा में फेल हो गए मास्टर साहब, जानिए.. शिक्षा व्यवस्था का हाल

05-Aug-2022 10:27 AM

PATNA : बिहार में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की हालत क्या है, इसकी पोल हेड मास्टर के लिए हुई परीक्षा के नतीजे के साथ खुल गई है. दरअसल बिहार के हाई स्कूलों में 6421 हेड मास्टर के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें 13 हजार से ज्यादा शिक्षक शामिल हुए, लेकिन केवल 421 ही सफल हो पाए. शिक्षक अभ्यर्थी इस में हेडमास्टर के पदों पर नियुक्ति के लिए शामिल हुए थे, लेकिन 13055 शिक्षक अभ्यर्थियों में से 87 ने तो अपना ओएमआर शीट भी गलत तरीके से भर दिया. इसका नतीजा यह हुआ कि इनकी पात्रता ही रद्द कर दी गई.



ताजूब की बात यह है कि परीक्षा में केवल ऑब्जेक्टिव यानी वस्तुनिष्ठ सवाल ही किए गए थे. 31 मई को पटना के 25 परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में सोशल स्टडी के 100 प्रश्न, जिसके 100 मार्क्स थे. b.Ed कोर्स से संबंधित 50 प्रश्न जिसके 50 नंबर थे. हालांकि नेगेटिव मार्किंग भी थी. एक गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटने का प्रावधान किया गया था, लेकिन इससे परीक्षा में मास्टर साहब लोग बुरी तरीके से असफल रहे.



जो नतीजे आए उसके मुताबिक 415 सफल अभ्यर्थियों में से सामान्य वर्ग के 99 एससी कोटे के 21st के एक अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 103 और पिछड़ा वर्ग के 140 उम्मीदवार सफल साबित हुए. सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 40 फ़ीसदी पिछड़ा वर्ग के पुलिस अभ्यर्थियों के लिए 36.5 पीस दी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुलिस पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 34 फ़ीसदी के साथ-साथ sc-st महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 32 फ़ीसदी न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य था.