ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Home / bihar / बिहार: दुर्घटना में दामाद की मौत, खबर सुनकर सास ने भी तोड़ा दम,...

बिहार: दुर्घटना में दामाद की मौत, खबर सुनकर सास ने भी तोड़ा दम, शादी के घर में मचा कोहराम

12-Jun-2023 01:26 PM

By First Bihar

NAWADA: बिहार के नवादा जिले से खबर आ रही है जहां ससुराल जा रहे एक शख्स की  सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इस खबर के बाद ससुराल में मातम छा गया. वही दामाद की मौत की खबर से सास को ऐसा सदमा पहुंचा उनकी भी सांसे रुक गई. 


यह घटना गोविंदपुर-बकसोती मुख्य मार्ग पर थाली थाना क्षेत्र के बकसोती बाजार के पास  का है जहां बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. इधर सड़क हादसे में मौत से गुस्साए गांव वालों ने मृतक के शव के साथ सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे.


बताया जा रहा है कि ससुराल में साले के बेटे-बेटी की शादी थी जिसमें शामिल होने के लिए मिट्ठू राम जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही दुर्घटना के शिकार हो गए. दामाद की मौत से घर में कोहराम मच गया. वही शादी का जश्न पल भर में मातम में बदल गया. इस बीच मामले की सूचना मिलते ही सआई ललन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.


पुलिस शव को ले ही जा रही थी तभी मृतक के परिवार के लोग पहुंच गए और सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. इस दौरान 3 घंटे जाम लगा रहा. मृतक के परिजन बीडीओ और CO को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे. काफी देर बाद राजस्व अधिकारी जितेंद्र पासवान पहुंचे. परिवार वालों को अंत्येष्टि के तहत 3 हजार रुपये नगद दिएऔर परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार तथा आपदा के तहत 4 लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया.  तब जाकर परिजन शांत हुए.