मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर
21-Jul-2022 11:23 AM
PATNA : बिहार में डाकघर के अधिकारियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, बिहार के तकरीबन 10 हजार डाकघरों में पिछले तीन साल में अलग-अलग योजनाओं के 1.91 करोड़ अकाउंट बंद हो चुके हैं। साल 2019-20 की बात करें तो बिहार सर्किल डाक विभाग के 25 डिवीजन में बचत खाता, रेकरिंग डिपॉजिट, टाइम डिपॉजिट स्कीम, सुकन्या समृद्धि स्कीम, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत 3,16,30,292 एकाउंट्स थे।
वहीं 2021-2022 में इस आंकड़े में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ये आंकड़ा 3,16,30,292 से घटकर 1,50,54,098 तक पहुंच गया, जबकि साल 2022- 23 में सिर्फ 1,25,26,686 खाते बचे। डाकघर के वरीय अधिकारियों ने बताया कि जब से पैन और आधार कार्ड को लिंक करना जरुरी किया गया है, तब से ही ये कमी देखने को मिल रही है। वहीं, अलग-अलग बचत खातों में लगातार कमी के मद्देनज़र डाक विभाग ने विशेष ड्राइव की भी शुरुआत की है।
विशेष ड्राइव चलाए जाने के बाद भी नये खाते नहीं खुल रहे हैं। मुजफ्फरपुर डिवीजन की बात करें तो साल 2019- 20 में 15,50,289 बचत खाते थे, जो 2021- 22 में घटकर 8,41,817 और 2022- 23 में 7,63,091 हो गए। जबकि, भागलपुर डिवीजन में साल 2019-20 में 13,35,719 बचत खाताधारक थे, जो साल 2021-22 में घट कर 5,98,941 और 2022- 23 में 6,03,112 पर आ गया।