ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार में फिर मिले 73 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 3945

बिहार में फिर मिले 73 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 3945

01-Jun-2020 08:43 PM

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 73 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 3945  हो गई है. 

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आज के दूसरे अपडेट के मुताबिक गोपालगंज से तीन, सीवान से एक, सारण से तीन, पटना के कंकड़बाग समेत दो मामले, पूर्वी चंपारण से छह, जहानाबाद से दो, रोहतास से दो, भागलपुर से एक, मधुबनी से पांच, कटिहार से 10, खगड़िया से 12 और सुपौल से 9 मामले सामने आए हैं. 

news image

news imagenews image

इससे पहले आज जारी स्वास्थ्य विभाग के पहले अपडेट में  65 नए मरीज मिले थे। पहले अपडेट के मुताबिक पटना से 2, किशनगंज से 4, जहानाबाद से एक, नवादा से 4, वैशाली से 2, गया से 4, भागलपुर से 5, सीवान से 8, समस्तीपुर से 3, बांका से 5, जमुई से 2, अररिया से 5, दरभंगा से 14, कटिहार से 5, नालंदा से एक नया मामला सामने आया था.


बिहार में अब तक 23 की मौत

बिहार में अब तक कुल 1520 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 23 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बेगूसराय और खगड़िया के रहने वाले एक-एक व्यक्तियों की मौत हुई है. इसके साथ ही खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बिहार में पटना, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अभी भी कुल 2329 केस एक्टिव हैं.