ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत

Home / bihar / बिहार में मिले कोरोना के 3911 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 98370

बिहार में मिले कोरोना के 3911 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 98370

14-Aug-2020 01:01 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 3911  लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98370 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के जारी लिस्ट के अनुसार पटना में कोरोना के आज 484 कोरोना के मरीज मिले हैं. लॉकडाउन के बाद भी यहां तेजी के संक्रमण बढ़ता जा रहा है. अररिया में 285, अरवल में 31, औरंगाबाद में 99, बांका में 53 कोरोना के मरीज मिले हैं. दरभंगा में 113, पूर्वी चंपारण में 175, गया में 132, जहानाबाद में 113 कोरोना के मरीज मिले हैं.



सारण में भी कोरोना का कोहराम जारी है. आज फिर 106 कोरोना के मरीज मिले हैं. बेगूसराय में 146,बक्सर में 50, भोजपुर में 81 कोरोना के मरीज मिले हैं. मुजफ्फरपुर में 133 कोरोना के मरीज मिले हैं. कटिहार में 257 ,नवादा में 29, रोहतास में 88 कोरोना के मरीज मिले है. आज के लिस्ट के अनुसार कई जिलों में आज मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

news image