ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / कोरोना टेस्टिंग में बिहार ने देश में बनाया नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में...

कोरोना टेस्टिंग में बिहार ने देश में बनाया नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 176511 सैंपल की हुई जांच

21-Sep-2020 08:14 AM

PATNA: बिहार में लगातार कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ती जा रही है. टेस्टिंग के मामले में बिहार ने एक नया रिकॉर्ड 20 सितंबर को बनाया. 24 घंटे के अंदर 176511 सैंपल की जांच हुई. बाकी राज्यों में हुई एक दिन में सबसे अधिक रहा. 

टेस्टिंग में नंबर वन

इसके साथ ही बिहार कोरोना टेस्ट में बाकी राज्यों के मुकाबले नंबर वन हो गया है. राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो 24 घंटे में हुए कुल 1206806 सैंपलों की जांच हुई. जिसमें बिहार का हिस्सा 14.63 प्रतिशत रहा. बिहार में 176511 सैंपल की जांच में 1555 नए संक्रमित मिले. 

रिकवरी रेट 91.63 प्रतिशत

बिहार में कोरोना का रिकवरी रेट भी बढ़ता जा रहा है. फिलहाल में रिकवरी रेट 91.63 प्रतिशत है. बिहार में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 168542 हो गई है. जबकि कुल स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 154443 हो गई. कल तक के आंकड़े के अनुसार बिहार में कुल 13234 एक्टिव मरीज है.  राजधानी पटना में सबसे अधिक कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. कल भी पटना में 213 कोरोना के मरीज मिले.