खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
07-Nov-2020 11:42 AM
DESK : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण की वोटिंग आज हो रही है. अंतिम चरण में कुल 78 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. साथ ही साथ एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है. वाल्मीकि नगर सीट पर वोटर अपना सांसद चुनेंगे. मतदाता आज कुल 1204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे और ईवीएम में आज जनता का जनादेश कैद हो जाएगा. 2 दिन के इंतजार के बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी और नतीजे सामने आएंगे. वहीं 78 विधानसभा सीटों के साथ-साथ वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है.
आपको बता दें कि सुबह 11 बजे तक पूरे बिहार में कुल 19.74 फीसदी मतदान हुआ है. बात 15 जिलों में विधानसभा और वाल्मीकिनगर में लोकसभा उपचुनाव के मतदान प्रतिशत की अगर की जाए तो :-
वाल्मीकिनगर (लोकसभा) - 19.14%
पश्चिम चंपारण- 19.14%
पूर्वी चंपारण - 20.16%
सीतामढ़ी- 19.71%
मधुबनी- 19.71%
सुपौल- 21.06%
अररिया- 24.87%
किशनगंज- 19.63%
पूर्णिया - 20.32%
कटिहार - 17.77%
मधेपुरा - 18.77%
सहरसा- 20.81%
दरभंगा- 13.23%
मुजफ्फरपुर - 18.82%
वैशाली - 24.58%
समस्तीपुर - 17.51%