पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
26-Oct-2020 08:31 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: इंजीनियर की पुलिस की पिटाई से मौत मामले में नवगछिया एसपी ने कार्रवाई की है. एसपी ने बिहपुर थानेदार को सस्पेंड कर कर दिया है. वहां पर जल्द ही किसी नए थानेदार को भेजा जाएगा. इस हत्या के बाद लोगों में पुलिस के प्रति काफी गुस्सा था.
पीट-पीटकर हत्या का आरोप
कल भागलपुर के बूढ़ानाथ निवासी आशुतोष कुमार की बिहपुर थानेदार और अन्य पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई कर उनकी जान ले ली है. मृतक आशुतोष के भाई सूरज पाठक ने बताया कि आशुतोष कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ नवरात्रि में पूजा - पाठ करने के लिए पुश्तैनी घर गया हुआ था.
इसी क्रम में बैरियर हटाने को लेकर एक स्थानीय युवक से उनका विवाद हो गया. देखते ही देखते वहां पुलिस पहुंच गई लेकिन दोनों को समझाने के बजाय थानेदार और अन्य पुलिसकर्मियों ने आशुतोष को पीटना शुरू कर दिया. पुलिसवाले उसे थाने ले गए और वहां भी उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान आशुतोष लहूलुहान हो गया. गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.