अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
24-May-2023 11:42 AM
By First Bihar
DESK: तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देवघर स्थिति बाबा मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति राजधानी रांची के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बाबा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राष्ट्रपति आज सुबह एयरफोर्ट के विशेष विमान से देवघर पहुंची हैं।
देवघर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के पहुंचने पर राज्यपाल CP राधाकृष्णन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल के साथ बीजेपी के कई बड़े नेता भी देवघर एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे बाबा मंदिर के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देवघर मंदिर में विशेष इंतजाम किया गया था।भारी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति बाबा मंदिर पहुंची और उनके पुश्तैनी पुरोहित ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कराई।
बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू राजधानी रांची के लिए रवाना हो गईं। रांची में वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। रांची एयरपोर्ट रोड स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा, अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण और झारखंड हाईकोर्ट के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगी। वहीं ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भी राष्ट्रपति शामिल होंगी। राजभवन में रात विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और विशेष निगरानी रखी जा रही है।


