पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
31-Dec-2024 05:30 PM
By RAKESH KUMAR
BHOJPUR: आरा में एक विवाहिता की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। ससुराल वाले शव को दफनाने के लिए ले जा रहे थे लेकिन पुलिस को आता देख मौके से फरार हो गए। मृतका के परिजनों ने लीलावती के ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलीसा गांव में गला दबाकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। परिजन द्वारा ससुरालवालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
इसके बाद पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को बुलाया गया। सूचना पाकर एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और घटनास्थल से कई साक्ष्य को संकलन किया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतका की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलीसा गांव निवासी रितेश कुमार की 21 वर्षीया पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। वही आरोपी ससुरालवालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।