25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
10-Jan-2025 05:33 PM
By First Bihar
Bihar Teacher: बिहार के आरा में लापरवाह सरकारी शिक्षकों की परेशानी बढ़ने वाली है। जिलाधिकारी ने सभी लापरवाह शिक्षकों की लिस्ट तैयार करने का निर्देश जारी कर दिया है। इसके साथ ही डीएम ने लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दे दिया है।
दरअसल, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया ने सही समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों की लिस्ट तैयार करने का निर्देश जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया है। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और असैनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की है और कार्यों में तेजी लाने को कहा है।
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बैठक कर मद्याह्न भोजन योजना, शिक्षकों की शत प्रतिशत समय पर उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सरकार द्वारा छात्रों को दी जाने वाली अन्य सुविधाओं को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की और कई तरह के निर्देश दिए।
डीएम ने स्कूली बच्चों के आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने के काम में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी कम से कम एक या दो स्कूल को गोद लें और उनपर काम शुरू करें। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्वशिक्षा अभियान समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।