पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
31-Jan-2025 01:57 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के आरा से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रहा है। जहां छात्र की गोली मारकर हत्या के रिएक्शन में भीड़ ने दारोगा का सिर फोड़ दिया। यह घटना कोईलवर स्थित कन्या मध्य विद्यालय के पास की बताई जा रही है। जहां इंटर के एक छात्र की गोली मार हत्या कर दी गई। इसके बाद अब यह मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक कोईलवर स्थित कन्या मध्य विद्यालय के पास एक छात्र की गोली मारकर घायल कर दिया। गोली बायीं ओर सिर में मारी गई थी। गंभीर हाल में इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके बाद उग्र लोगों ने जमकर बवाल किया। सदर अस्पताल में भी हंगामा कया गया। लोग पुलिस की ओर से गलत सूचना दिये जाने से नाराज थे। पुलिस ने दुर्घटना में मौत की बात बताई थी।
मृत छात्र कोईलवर के वार्ड नंबर चार निवासी देव कुमार राय उर्फ डमडम राय का 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार था। तीन माह बाद ही उसकी शादी होने वाली थी। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने सामने आ रही है। इधर, गुस्साए लोगों ने मृतक के घर पर पहुंचे प्रशिक्षु दारोगा पर हमला कर दिया। इसमें उनका सिर फट गया।
एसपी राज ने बताया कि हत्या में तीन बदमाशों की संलिप्तता सामने आ रही है। मामले में अविनाश और विकास उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि हत्या की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। ओटी में लगे गेट को पीटने लगे। स्ट्रेचर फेंक दिया। थाने के पीएसआई से नोकझोंक की गई।
इधर, कोईलवर स्थित कन्या मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार की दोपहर इंटर के एक छात्र की गोली मार हत्या किये जाने के बाद पुलिस ने परिजनों को गलत सूचना दी। पुलिस की ओर से दुर्घटना बताई गई जबकि परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो हत्या की बात पता चली। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल से लेकर मृतक के घर तक आक्रोश दिखा। अस्पताल में जहां हंगामा व पुलिस से नोकझोंक हुई, वहीं घर पहुंचे ट्रेनी दारोगा का सिर फोड़ दिया गया। छात्र रोहित कुमार किसी काम के सिलसिले में गुरुवार की दोपहर गर्ल्स स्कूल की ओर गया था। तभी उसे बदमाशों ने गोली मार दी थी।