ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार

राजद नेता रामबाबू सिंह का बड़हरा में जनसंपर्क अभियान, माई-बहिन योजना को घर-घर पहुँचाने का आह्वान

राजद युवा नेता रामबाबू सिंह ने बड़हरा के शंभू सदन, शारदा मार्केट व सरैया बाज़ार में जनसंपर्क किया। स्थानीय प्रतिनिधियों से मिलकर विकास योजनाओं पर चर्चा की और माई बहिन सम्मान योजना को हर पंचायत में पहुँचाने का संकल्प लिया।

30-Jul-2025 10:44 PM

By First Bihar

BHOJPUR: बड़हरा/आरा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजद युवा नेता रामबाबू सिंह ने आज शंभू सदन, शारदा मार्केट, सरैया बाज़ार में जनसंपर्क किया और पार्टी की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कई ग्राम प्रतिनिधियों व नागरिकों से मुलाकात की, जिनमें छोटक उपाध्याय (बभनगांवा), बेयंत सिंह ‘पहलवान’ (बड़का इटहना), गणेश यादव (बलुआ), ताहिर हुसैन (इजरी पिपरा), गुड्डू तिवारी (बभनगांवा), गौतम पांडेय (पांडेय टोला, सिन्हा) और विनोद ठाकुर (बभनगांवा) शामिल रहे।


रामबाबू सिंह ने लोगों को राजद की जनकल्याणकारी पहल और स्थानीय मुद्दों रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़ प्रबंधन और महिलाओं के सशक्तिकरण—पर पार्टी की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि घर-घर संवाद और पंचायत-स्तरीय क्रियान्वयन के ज़रिए योजनाओं का लाभ हर योग्य परिवार तक पहुँचाया जाएगा।


स्थानीय लोगों ने सड़क, नाली, बिजली, पेयजल और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े सुझाव रखे। लोगों ने रामबाबू सिंह को आश्वस्त किया कि आगामी चुनाव में वे उनके साथ ही हैं क्योंकि जो दैनिक जीवन में हमेशा साथ हो वही बड़हरा के विकास की कल्पना कर सकता है। आज रामबाबू सिंह ने बड़हरा पंचायत के 22 पंचायतों के लिए माई बहिन सम्मान योजना के फॉर्म को भी हर घर तक पहुंचाने के लिए राजद कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर इसे क्रियान्वयन में लाने की अपील की। यहां तक कि क्षेत्र परिभ्रमण के दौरान इसकी चर्चा भी लोगों के साथ विशेष तौर पर करते दिखे।