ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार

राम खिचड़ी यात्रा का शुभारंभ: समाजसेवी अजय सिंह ने एक मुट्ठी अन्न से जोड़ी सामाजिक एकता की डोर

सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए समाजसेवी अजय सिंह ने 'राम खिचड़ी यात्रा' की शुरुआत की। एक मुट्ठी अन्न से घर-घर संवाद और विशाल भंडारे के जरिए जात-पात से ऊपर उठने का संदेश।

21-Aug-2025 05:05 PM

By First Bihar

BHOJPUR: सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना की एक नई लहर पैदा करते हुए, प्रसिद्ध समाजसेवी अजय सिंह ने सोमवार को अपनी अनूठी 'राम खिचड़ी यात्रा' का भव्य शुभारंभ किया। इस यात्रा का उद्देश्य जात-पात और वर्ग भेद से ऊपर उठकर, सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए समाज को एक सूत्र में पिरोना है। 


यात्रा के तहत अजय सिंह गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों से 'राम-भिक्षा' के रूप में एक मुट्ठी दाल और एक मुट्ठी चावल का संग्रह कर रहे हैं और साथ ही सीधे जनसंवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुन रहे हैं।यात्रा के पहले दिन बिंदगवा - राजापुर पंचायत और पुराना बिंदगवा विष्णुपुर पंचायत के दो गांवों की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 


इन गांवों में अजय जी का भव्य स्वागत हुआ और उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।


यात्रा का समापन बंधु छपरा दुर्गा मंदिर में हुआ, जहां एकत्रित दाल और चावल से खिचड़ी बनाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस सामूहिक भोज में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और एक साथ बैठकर खिचड़ी ग्रहण की। यह दृश्य सामाजिक एकता और समरसता की एक मिसाल पेश कर रहा था।


इस अवसर पर अजय जी ने कहा, "इस यात्रा का उद्देश्य केवल दाल-चावल एकत्र करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक साथ लाना है। जब हम सब मिलकर एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, तो आपसी भेद-भाव मिट जाता है और प्रेम का भाव जागृत होता है।"


यह "राम खिचड़ी यात्रा" न केवल एक सामाजिक अभियान है, बल्कि यह राजनीति में जनभागीदारी और जमीनी स्तर पर संवाद की एक नई मिसाल भी कायम कर रही है। आने वाले दिनों में यह यात्रा अन्य गांवों में भी जाएगी और सामाजिक एकता के इस संदेश को और अधिक फैलाएगी।