ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा बिहार में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा एलिवेटेड पुल, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी

होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

Bihar News: होली को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। 84 गांव अति संवेदनशील घोषित, 175 स्थानों पर 189 मजिस्ट्रेट तैनात, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

02-Mar-2026 06:37 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्व के मद्देनजर जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।


जिले के 14 चिन्हित थानों के अंतर्गत 84 गांवों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन गांवों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित थानाध्यक्षों को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।


दो मार्च से पांच मार्च तक प्रत्येक घंटे जिले के प्रमुख स्थानों से खैरियत रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजी जाएगी, ताकि हालात पर पल-पल नजर रखी जा सके। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस अवधि में जिले के 175 स्थानों पर 189 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ये मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मौजूद रहेंगे। विशेष रूप से बाजार, चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, जुलूस मार्गों, डीजे और सोशल मीडिया पर कड़ी चौकसी बरती जाएगी।


डीएम तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया है। आरा शहर में अग्निशमन व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। शीश महल चौक, गोपाली चौक और शिवगंज मोड़ पर एक-एक अग्निशमन वाहन की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।


इसके अलावा, चिकित्सा विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल को सक्रिय कर किसी भी भ्रामक सूचना का तुरंत खंडन जारी करने की व्यवस्था की गई है।