पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
11-Aug-2025 07:23 PM
By First Bihar
BHOJPUR: बाढ़ की विभीषिका के बीच इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी राजद नेता रामबाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह ने बड़हरा स्थित होटल साकेत और खवासपुर में सामुदायिक किचन की व्यवस्था शुरू की है। इस पहल के तहत प्रतिदिन लगभग 500 बाढ़ पीड़ितों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इन स्थलों से जरूरत मंडो तक भोजन स्थानीय लोगों के सहयोग से भेजा भी जा रहा है।
रामबाबू सिंह ने कहा कि इस कठिन समय में जरूरतमंदों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाना ही उनका सबसे बड़ा दायित्व है। स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों की मदद से दोनों स्थानों पर सुबह और शाम भोजन परोसा जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रामबाबू सिंह हमेशा संकट की घड़ी में समाज के साथ खड़े रहे हैं और इस बार भी उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
रामबाबू सिंह ने प्रशासन और समाजसेवी संगठनों से अपील की है कि वे भी आगे आकर राहत कार्यों में सहयोग करें, ताकि बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिल सके। बाढ़ राहत के इस जनहित व्यवस्था में उनके साथ राजद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का खूब सहयोग मिल रहा है।



