पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए..
01-Apr-2025 02:19 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: भोजपुर के आरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले दिनों 10 मार्च को तनिष्क के जिस ज्वेलरी शॉप में 10 करोड़ की लूट हुई वही भीषण आग लग गयी है। अगलगी की इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना आरा के नगर थाना क्षेत्र के तनिष्क ज्वेलरी शॉप की है।
जहां शो रूम के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित जनरेटर रूम में आग लगी थी और देखते ही देखते आग की लपटों ने तेज हवा के चलते विकराल रूप धारण कर लिया। आग तनिष्क के शो रूम तक पहुंच गयी। आग को देखते ही शो रूम के अंदर मौजूद सभी कर्मचारी किसी तरह वहां से बाहर निकले और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गयी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें यह वही तनिष्क ज्वेलरी शॉप है जहां पिछले दिनों 10 मार्च को दिनदहाड़े 10 करोड़ की बड़ी लूट हुई थी। हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। आज उसी ज्वेलरी शॉप में आग लग गयी। अगलगी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।