FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए नया नियम और कैसे मिलेगा फायदा Bank Holiday : अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह
15-Mar-2026 11:45 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Road Accident: भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरो–बिहटा हाईवे पर तिवारीडीह ओवरब्रिज के पास शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। आरा में भी प्राथमिक उपचार के बाद पांचों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
इस हादसे में शाहपुर थाना क्षेत्र के गौड़ाढ़ गांव निवासी सुशील भट्ट के 27 वर्षीय पुत्र मनीष भट्ट और तरारी थाना क्षेत्र के बकसांडा गांव निवासी प्रियरंजन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र लव कुमार की मौत हो गई। मनीष के पिता सुशील भट्ट रेलवे से टेक्नीशियन-वन पद से सेवानिवृत्त हैं।
वहीं हादसे में घायल लोगों में तरारी थाना क्षेत्र के बकसांडा गांव निवासी ददन सिंह के पुत्र राजू कुमार (22), अशोक शर्मा के पुत्र सोनू शर्मा (22), जनार्दन सिंह के पुत्र आशीष कुमार (22), सतेंद्र सिंह के पुत्र नीरज कुमार (21) और श्याम बिहारी शर्मा के पुत्र हरी ओम शर्मा (23) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घायल और मृतक सभी आपस में दोस्त थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब कार चालक सड़क पार कर रहे एक राहगीर को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। मृतक मनीष के पिता सुशील भट्ट ने बताया कि उनका बेटा अपनी शादीशुदा बहन अंजनी कुमारी को बस पर बैठाने के लिए पीरो बस स्टैंड गया था। बहन को ससुराल भेजने के बाद वह दोस्तों के साथ कार से कहीं निकल गया और फोन कर मां को बताया कि घर आने में थोड़ा समय लगेगा। इसी बीच उन्हें अन्य लोगों से हादसे की सूचना मिली।
वहीं घायल हरी ओम ने बताया कि तिवारीडीह गांव में यज्ञ का आयोजन हो रहा था। उनके गांव बकसांडा में अगले साल यज्ञ कराने के लिए वे लोग तिवारीडीह में माला चढ़ाने गए थे। लौटते समय रात के अंधेरे में अचानक एक व्यक्ति सड़क के बीच में आ गया। उसे बचाने के दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय कार मनीष भट्ट चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग बेहोश हो गए। होश आने पर देखा कि सभी लोग सड़क के इधर-उधर गिरे पड़े थे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक मनीष भट्ट अपने परिवार में दो भाइयों संदीप और दीपक तथा एक बहन अंजनी कुमारी के बीच तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां बिमला देवी और बुजुर्ग पिता हैं। वहीं लव कुमार अपने दो भाइयों पवन और आदर्श से बड़ा था। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।