पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए..
30-Aug-2025 01:50 PM
By First Bihar
Bihar politics : बिहार में महागठबंधन में शामिल दलों में से दो दल के प्रमुख नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं। आज उनके इस यात्रा का अंतिम दिन था। ऐसे में उनके कार्यक्रम को लेकर भोजपुर में भव्य तैयारी की गई है और मंच भी सजाए गए हैं। इस बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महागठबंधन के कार्यक्रम में NDA नेता के नाम की कुर्सी लगी दिखाई जा रही है।
दरअसल, इंडिया गठबंधन की तरफ से वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 1 सितंबर को पटना में खत्म होगी। ऐसे में शनिवार को यह यात्रा भोजपुर जिले के आरा में पहुंची। इसके बाद अब यहां होने वाली इंडिया गठबंधन की एक सभा का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एनडीए के नेताओं के नाम की कुर्सी लगी है। इसमें दिख रहा है कि कार्यक्रम स्थल की कुर्सियों में एनडीए नेताओं के नाम चस्पा किए गए हैं।
इस वीडियो के मुताबिक एक कुर्सी में केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय का नाम। जबकि एक में बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन का नाम लिखा गया है। इसके अलावा कुर्सियों में जदयू के कई बड़े नेताओं के भी नाम लिखे गए हैं। इसके बाद अब इसे लेकर इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने व्यवस्थापक की कमी और एनडीए के लोगों की खुराफात बताया है।
आपको बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा 1 सितंबर को पटना में खत्म होगी। इस दौरान गांधी मैदान में बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता उपस्थित होंगे। इससे पहले आज सुबह अखिलेश यादव सारण में 'मतदाता अधिकार यात्रा' में शामिल हुए। अब तक यह यात्रा गयाजी, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और सीवान जिलों से होकर गुजर चुकी है।