सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
04-May-2025 04:37 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के आरा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भगवान को भी नहीं छोड़ा गया है। भगवान अपनी रक्षा भी नहीं कर पाए। यह मामला शनिवार की है। दरअसल, शनिवार की रात बदमाशों ने हनुमान जी की आंख और मुकुट की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि बजरंगबली की आंख सोने की थी जबकि मुकुट चांदी की थी। घटना आरा स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर की है।
रविवार सुबह मंदिर के पुजारी श्रीराम दास जब रोज़ाना की सफाई के लिए मंदिर पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि भगवान की मूर्ति से आंख और मुकुट गायब हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस (RPF) और स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। श्रीराम दास ने बताया कि सुबह में मंदिर से चोरी की जानकारी मिली जब साफ सफाई करने गए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।
उन्होंने बताया कि चांदी के मुकुट की कीमत लगभग दो लाख है। हनुमान जी की आंख सोने से बनवाई गयी थी। उसकी कीमत भी लाखों में होगी। चोर मंदिर में भजन बजाने वाला पेन ड्राइव भी अपने साथ उड़ा ले गए। वहीं, पुजारी के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी का वीडियो पुलिस खंगाल रही है। वहीं मंदिर में चोरी की घटना से पुलिस के प्रति स्थानीय लोगों में आक्रोश है। साथ ही सवाल पूछे जा रहे हैं कि स्टेशन परिसर में जब चोर मंदिर में चोरी से नहीं डरते तो अन्य स्थानों का क्या हाल होगा? आम जनों ने गायब मुकुट और हनुमान जी की आंख की जल्द बरामदगी की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने जल्द कांड के उद्भेदन का आश्वासन दिया है।
पुलिस का कहना है कि सीटीसीवी से बदमाशों की पहचान की जा रही है। फुटेज में कुछ संदिग्ध गतिविधियाँ देखी गई हैं और उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई गई है।